श्रीभूमि में 8 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी
दुष्कर्म और हत्या के आरोप; विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग जाम
श्रीभूमि- असम के श्रीभूमि जिले के मदनमोहन क्षेत्र में आठ वर्षीय एक बच्ची का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची आज 8 जुलाई बुधवार सुबह से लापता थी। काफी तलाश के बाद उसका रक्तरंजित शव मदनमोहन के समीप एक जंगल से बरामद हुआ।
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय एक स्थानीय युवक को संदेह के दायरे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए श्रीभूमि सदर थाना पुलिस तथा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया और निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का आश्वासन दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए करीमगंज सिविल अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
breaking news India news स्वतंत्र प्रभात crime news assam protest news Law and order criminal investigation police investigation श्रीभूमि Sribhumi News Child Safety Crime Investigation Postmortem Report public protest latest crime update Highway Jam Assam Crime Minor Girl Death Child Murder Case Suspected Sexual Assault National Highway Protest Karimganj Civil Hospital Madanmohan Area Justice for Child Assam Police


Comments