जलालपुर में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक का भव्य स्वागत

वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाएगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

जलालपुर, अंबेडकर नगर। अंबेडकर नगर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक के जलालपुर नगर आगमन पर पत्रकारों एवं समाजसेवियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमलेश दुबे ने की।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने ज्ञान चंद्र पाठक की जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, निष्पक्ष सोच तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाएगा।
 
अपने संबोधन में ज्ञान प्रकाश पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि संपूर्ण अंबेडकर नगर प्रेस क्लब का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब सदैव जनहित के प्रति समर्पित रहा है और आगे भी पत्रकारिता को जनता की आवाज के रूप में सशक्त बनाए रखने के लिए कार्य करता रहेगा।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रेस क्लब सामाजिक न्याय, जनसमस्याओं तथा आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर हमेशा मुखर रहेगा। कार्यक्रम में अनेक पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें