फीचर्ड
पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है: सांसद जगदंबिका पाल
जिससे पशुपालकों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी बलरामपुर द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के महादेव बुजुर्ग के मानपुर गांव में गुरुवार को निःशुल्क पशु चिकित्सा का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना, पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। समय पर उपचार, टीकाकरण और उचित देखभाल से पशुओं की उत्पादकता बढ़ती है, जिससे पशुपालकों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में एसएसबी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी गतिविधियों की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को बेहद उपयोगी बताया।शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। पशुपालकों को टीकाकरण, संतुलित आहार, स्वच्छता, रोगों की रोकथाम और वैज्ञानिक पशुपालन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर सीवीओ एसजी एसएचक्यू गोरखपुर चंदन तालुकदार, 50वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट एवं मेडिकल अधिकारी अरुण चौधरी, सहायक कमांडेंट अजय कुमार, संजय के.पी.दीपक चंद, बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी,अनिल अग्रहरि, सूर्य प्रकाश पाण्डेय,नीलू चौधरी,बरकत, लक्की,रमेश गुप्ता,रामपाल सिंह, संजय दूबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पशुपालकों ने भाग लिया।
breaking news swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news पशुपालन सिद्धार्थनगर border area jagdambika pal Dairy Farmers Animal Health Rural Economy Cattle Care Veterinary Services Border Security Force SSB 50th Battalion Free Veterinary Camp Livestock Development Scientific Animal Husbandry Mahadev Buzurg Manpur Village Dumariyaganj MP Animal Vaccination Livestock Awareness Chandan Talukdar Arun Chaudhary


Comments