नवनिर्मित सभागार का विधायक विनय वर्मा ने किया लोकार्पण
शिक्षा से ही मनुष्य का भविष्य बेहतर हो सकता है।
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि द्वारा 21.3 1 लख रुपए की लागत से नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण बुधवार को मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ विधिविधान पूर्वक पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विद्यालय में बेहतर ढंग से शिक्षा का माहौल का सृजन करते हुये क्षेत्र के तमाम बच्चों को शिक्षा देने का काम हो रहा है। नव निर्मित सभागार का सदुपयोग कर स्कूल की छात्र- छात्राएं व शिक्षक लाभ उठा सकेंगे। विधायक ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा पर गंभीरता पूर्व ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा से ही मनुष्य का भविष्य बेहतर हो सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम मिलन त्रिपाठी व विद्यालय प्रबंधक विपुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने भी संबोधित कर शिक्षा के महत्व को बताया और अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान विभाग कार्यवाह शिवमूर्ति , अभय सिंह, राजेश आर्या, बालमुकुंद वर्मा, फणेन्द्र नाथ झा, शिवकुमार अग्रवाल, शैलेन्द्र कौशल, मनोज गुप्ता, रामदास शुक्ला, रत्नेश सोनी, रामदास मौर्या, किशोरी लाल, राजेन्द्र वर्मा, बाबा राम उजागिर आदि लोग मौजूद रहे।
स्वतंत्र प्रभात सिद्धार्थनगर siddharthnagar news saraswati shishu mandir school management Vinay Verma MLA Shohratgarh News Student Welfare शोहरतगढ़ Uttar Pradesh Education Education Initiative School Infrastructure Educational Institution Local Development Auditorium Inauguration Education Development Vidhayak Nidhi School Auditorium Academic Facilities Public Development School Function Deep Prajwalan Vidhan Mandal Area Development Fund Principal Shakti Singh Vipul Kumar Singh


Comments