प्रयागराज मंडल परिक्षेत्र के सांसदों के साथ बैठक आयोजित

बैठक में जन सरोकारों और रेलवे के विकास कार्यों  पर हुई चर्चा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। प्रयागराज के प्रतिष्ठित होटल कान्हा श्याम के सभागार में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल के सांसदों एवं उनके सम्मानित प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक की एक उच्च स्तरीय एवं महत्वपूर्ण बैठक का  सांसद-अलीगढ़  सतीश कुमार गौतम की  अध्यक्षता में आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मण्डल की हालिया उपलब्धियों को साझा करना, इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास की समीक्षा करना  जनप्रतिनिधियों से बहुमूल्य सुझाव प्राप्त कर रेल विकास योजनाओं को नई दिशा देना रहा।
 
इस अवसर  पर अपने उदबोधन में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे  नरेश पाल सिंह ने कहा कि, हमने अपनी रेलवे की कार्यप्रणाली में लाइन क्षमता की वृद्धि, यात्री सुविधाओं में  सुधार एवं उन्नयन, गाड़ियों का संरक्षित संचालन, कर्मचारी कल्याण, पर्यावरण की संरक्षण के लिए हरित पहल की दिशा में  विशेष कदम उठाए हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और इसे मजबूत बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।
 
पिछले कुछ वर्षों से एक बहुत ही सकारात्मक बदलाव आया है, रेल की विभिन्न परियोजनाएं जो वर्षों तक पर्याप्त फ़ंड की अनुपलब्धता के कारण रुक जाते थे, उन कार्यों को करने हेतु सरकार द्वारा अब पर्याप्तल फंड भी उपलब्ध कराया जा रहा है, साथ ही उच्चतम स्तर से प्रोजेक्ट की  मॉनिटरिंग होने से प्रोजेक्ट पूर्ण होने में तेज़ी आई है। साथ ही भारतीय रेल अपनी कार्यप्रणाली में इनोवेशन और आधुनिक तकनीक का कारगर प्रयोग कर रहे हैं। हम अपने सम्मानित यात्रियों, रेल उपयोगकर्ताओं और आमजन की अपेक्षाओं को पूरा कर सकें, इस हेतु एआई आधारित रेल मदद पोर्टल (139) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। 
 
उन्होंने बताया कि , प्रयागराज मण्डल, भारतीय रेल के एक महत्वापूर्ण अंग के रूप में रेल की सेवा में निरन्तटर तत्पोर है। हमारा यह मंडल उत्तकर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के महत्वंपूर्ण हिस्सोंे को देश के अन्य  हिस्सोंआ से जोड़ने का कार्य कर रहा है। मंडल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने बताया कि,  वित्त वर्ष 2025-26 में कुल आरंभिक यात्री संख्या लगभग 7.40 करोड़ रही एवं यात्री आय के रूप में 1699 करोड़ रुपये और माल लदान से  लगभग 893 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।
 
स्टेशन री-डेव्लपमेंट एवं अमृत स्टेशन के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रयागराज मण्डल में कुल 02 प्रमुख रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन एवं कानपुर सेंट्रल  को स्टेशन रीडेवलेपमेंट प्लान के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त प्रयागराज मण्डल में अमृत भारत योजना के अंतर्गत शामिल 15 स्टेशनों में से 5 स्टेशनों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं शेष का कार्य प्रगति पर है, जिसे इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण कर लिया जाएगा।
 
इन्फ्रास्ट्रक्चर की चर्चा करते हुए सूचित किया कि, इसकी वृद्धि के तहत प्रयागराज मण्डल द्वारा 28 किमी. की रेलवे लाईन बिछाई गयी और 03 ब्लॉक सेक्शनों के तृतीय लाइन में 25.18 KM इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग आधारित ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली सफलतापूर्वक चालू की गई। कुल 400 KM में कवच प्रणाली का सफल कमीशनिंग  किया गया, जिससे ट्रेन संचालन की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता में वृद्धि हुई।
 
इसी क्रम में  सांसदगणों को आश्वस्त किया कि आपसे प्राप्त बहुमूल्य् सुझावों पर गंभीरता से अध्यशयन किया जायेगा तथा प्रयागराज मण्डल के स्तोर पर इन सुझावों को रेल विकास योजनाओं एवं यात्री सुविधाओं में शामिल किया जायेगा। यदि कोई सुझाव क्षेत्रीय रेलवे के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है,तो प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड  एवं अन्य जोनों में भेजा जाएगा। 
 
इसके बाद  सांसद महोदयों एवं शेष  सांसद महोदयों के प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव एवं मांगें रखी गईं। इनमें मुख्यत: आम जनता के सरोकारों के विषय थे जिनमें नई ट्रेन सेवाएं, ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी एवं ठहराव,  प्रमुख स्टेशनों का पुनर्विकास एवं यात्री सुविधाओं का विस्तार,  रेल अवसंरचना एवं नेटवर्क क्षमता में वृद्धि,  सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं स्टेशन परिसर व्यवस्था,  बुनियादी यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता एवं रखरखाव आदि प्रमुख रहे। 
 
इसी क्रम में बैठक के अध्यक्ष एवं अलीगढ़ से सांसद सतीश कुमार गौतम ने अपने संबोधन के दौरान अलीगढ़ स्टेशन पर राजधानी, शताब्दी एवं वंदे भारत ट्रेनों के ठहराव, हाथरस में मेढ़ू को जोड़कर मथुरा के लिए सीधे कनेक्टिविटी बनाने और स्टेशन पर खाली स्थान पर वेंडिंग जोन बनाने के सुझाव दिए। 
 
 सांसद रीवा  जनार्दन मिश्रा ने डभौरा स्टेशन के विकास और उसे पर नई सुविधा बनाने के साथ में स्टेशन पर वेटिंग हॉल और शौचालय की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने अतिरिक्त शेड लगाने तथा बंद किए गए ठहरावों को पुनः चालू करने की बात कही।  सांसद कानपुर नगर रमेश अवस्थी जी ने आउटसोर्स कर्मचारी के हितों का ध्यान रखने, कानपुर मेल नाम से कानपुर से नई दिल्ली के बीच में ट्रेन चलाने और सुरक्षा के दृष्टिगत स्टेशन के स्टालों पर काम कर रहे कर्मचारियों के आई कार्ड का मुद्दा रखा। 
 
साथ ही उन्होंने वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज का समय बढ़ाने तथा कानपुर स्टेशन पर पुस्तकालय बनाने के सुझाव भी दिए। हाथरस से  सांसद अनूप वाल्मीकि ने एस्केलेटर लगाने और सफाई व्यवस्था में सुधार के आवश्यकता जताई साथ ही उन्होंने लिंक एक्सप्रेस, उधमपुर एक्सप्रेस पूर्वा आदि के ठहराव की भी मांग की। सांसद  गीता शाक्य ने अछल्दा में रोड ओवर ब्रिज और कंचौसी में रोड अंडर ब्रिज की मांग के साथ-साथ महिलाओं के लिए  फीडिंग स्पेस की व्यवस्था करने की बात उठाई। फतेहपुर से  नरेश उत्तम पटेल जी ने फतेहपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को 2 मिनट से बढ़कर चार या पांच मिनट करने की बात कही और साथ ही उन्होंने रेलवे द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहनाकी।
 
 अनुप्रिया पटेल के प्रतिनिधि ने लूसा स्टेशन पर मुरी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की और इलाहाबाद निर्वाचन क्षेत्र के सांसद  उज्जवल रमण सिंह के प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने कठौली में अंडरपास करछना, भीरपुर में ट्रेनों के ठहराव नॉन एसी और एसी पार्सल ट्रेन तथा स्टेशनों पर स्टेशनों के नाम एलईडी या रेडियम के माध्यम से लिखने का सुझाव दिया।  बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक/सामान्य श्अ तुल मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज  रजनीश अग्रवाल एवं उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के सभी प्रधान विभागाध्यक्ष एवं मंडल के शाखाधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें