सूचना निदेशक विशाल सिंह ने पत्रकारों की सुविधाओं को दी नई रफ्तार

आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, पत्रकारों के लिए जल्द शुरू होगा विशेष ऑनलाइन पोर्टल

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सूचना विभाग ने आयुष्मान कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि पत्रकार बंधुओं को आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं तथा शीघ्र ही उनके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। यदि पोर्टल पर उनका नाम प्रदर्शित होता है और किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता होती है, तो संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक सुधार कराया जा सकता है।

सूचना निदेशक ने कहा कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन करने के बावजूद उनका कार्ड नहीं बन पाया है, उनकी सुविधा के लिए सूचना विभाग शीघ्र ही एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से पत्रकार अपने जनपद के जिला सूचना कार्यालय के अधिकारियों की सहायता से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल के प्रारंभ होने की सूचना सभी संबंधित पत्रकारों को समय से उपलब्ध करा दी जाएगी।

अधिवक्ताओं के लिए लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य जांच के साथ दी डाइट काउंसलिंग Read More अधिवक्ताओं के लिए लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य जांच के साथ दी डाइट काउंसलिंग

इस पहल का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने सूचना निदेशक विशाल सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सूचना विभाग लगातार सकारात्मक और प्रभावी प्रयास कर रहा है। उनके अनुसार, विशाल सिंह के नेतृत्व में विभाग की कार्यशैली अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और पत्रकार हितैषी बनी है।

डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने डेवलपमेंट स्कीम और प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस का रिव्यू किया Read More डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने डेवलपमेंट स्कीम और प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस का रिव्यू किया

प्रभात त्रिपाठी ने कहा कि सूचना निदेशक के रूप में अपने लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में विशाल सिंह ने पत्रकार कल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ प्रदेशभर के पत्रकारों को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान होगा तथा पत्रकारों को सरकारी सुविधाओं का लाभ अधिक सरलता से प्राप्त हो सकेगा।

अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी Read More अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी

lucknow hindi news swatantra prabhat UP News उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ media news uttar pradesh government आयुष्मान भारत योजना cmo office government scheme Ayushman Bharat Scheme information department सरकारी योजना Ayushman Card आयुष्मान कार्ड Health Card पत्रकार सुरक्षा Prabhat Tripathi सूचना निदेशक विशाल सिंह Vishal Singh उत्तर प्रदेश सूचना विभाग Uttar Pradesh Information Department पत्रकार हित Journalists Welfare पत्रकार कल्याण Media Welfare उत्तर प्रदेश पत्रकार UP Journalists ऑनलाइन पोर्टल Online Portal स्वास्थ्य योजना Health Scheme पत्रकार सुविधा Journalist Benefits सूचना विभाग प्रभात त्रिपाठी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति Accredited Correspondents Committee UP सीएमओ कार्यालय डिजिटल सेवा Digital Services पत्रकार समाचार हेल्थ कार्ड पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड Ayushman Card for Journalists Journalist Security

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें