नवीनतम
फीचर्ड
झमाझम बारिश सुहावना हुआ मौसम,अगले 48 घंटों में मानसून दस्तक दे सकता है
घाटमपुर, बिधनू सजेती बरीपाल समेत कई इलाकों में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हो रही है, करीब समाचार लिखे जाने तक बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है,
स्वतंत्र प्रभात संबाददाता
कानपुर ग्रामीण। घाटमपुर, बिधनू सजेती बरीपाल समेत कई इलाकों में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हो रही है, करीब समाचार लिखे जाने तक बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है,मौसम विभाग का अनुमान है कि 48 घंटों में मानसून दस्तक दे सकता है,,
आपको बताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रही जनता मंगलवार सुबह बडी राहत मिली है सुबह करीब छह बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश से न केवल तापमान को कम किया बल्कि मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया,, बारिश का असर घाटमपुर के आसपास के क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में देखने को मिला,, झमाझम बारिश ने सड़कों को तर बतर कर दिया,, बारिश के कारण वातावरण में फैली नमी ने लोगों को गर्मी की तपन से बड़ी राहत दी,,
पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान और लू जैसे हालात के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर थे मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी आसमान में बादल छाए रहने और के आसार बने हुए हैं,,मौसम विज्ञान केन्द्र का अनुमान है कि मानसून 48 घंटे में प्रदेश की सीमा में दाखिल हो जाएगा।
breaking news hindi news India news kanpur news weather news ghatampur monsoon update weather forecast Uttar Pradesh weather Rain Alert temperature drop heavy rainfall India Meteorological Department Monsoon 2026 Kanpur Rural Heatwave Relief Bidhnu Sajeti Baripal Kanpur Weather Rain in Kanpur Monsoon Arrival IMD Forecast Cloudy Weather Summer Rain UP Rain News Latest Weather News


Comments