फीचर्ड
राजनीति
नैनी में आवारा कुत्तों का आतंक।
नैनी क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है आए दिन लोग इनका शिकार हो रहे हैं।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी,प्रयागराज।
नैनी क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है आए दिन लोग इनका शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।क्षेत्र के यमुनानगर गली, चक भटाई चौराहा, कसाई मोहल्ला, मेवा लाल बगिया, मलहरा फाटक और हनुमान नगर सहित कई इलाकों में आवारा कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते रहते हैं। इन कुत्तों के कारण राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सुरिया भीट और देवरख को मिली दो मिनी ट्यूबवेल की सौगात
--भूमि पूजन के साथ हुआ कार्य का शुभारंभ।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी एवं करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद की विशेष पहल तथा वार्ड-47 के निवर्तमान भाजपा पार्षद प्रत्याशी के निरंतर प्रयासों से सुरिया भीट और देवरख में दो मिनी ट्यूबवेल स्थापित किए जाने की सौगात मिली है।सुरिया भीट में भाजपा जिला मंत्री राम लखन विश्वकर्मा ने विधिवत भूमि पूजन कर बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वे कई वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे थे और पानी की समस्या के समाधान के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे। अब मिनी ट्यूबवेल की स्थापना से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।इस जनहितकारी कार्य के लिए स्थानीय जनता ने माननीय महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी का आभार व्यक्त किया। साथ ही भाजपा जिला मंत्री राम लखन विश्वकर्मा के अथक प्रयासों की भी सराहना की, जिनके निरंतर सका।इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें राम जी श्रीवास्तव, जय सिंह, जय श्रीवास्तव, नवसाद अहमद, वकार अहमद, सुभाष कुशवाहा, कृष्ण कुमार शुक्ला, दीपक पांडेय, दिनेश विश्वकर्मा, कमला शंकर विश्वकर्मा, राजकुमार तिवारी, आशीष मिश्रा, अंजनी विश्वकर्मा, मूलचंद्र जायसवाल, जावेद अहमद सहित अन्य लोग शामिल रहे।
भाजपा प्रयागराज नगर निगम नैनी ग्रामीण विकास जनसमस्या भूमि पूजन जल संकट उत्तर प्रदेश समाचार प्रयागराज समाचार पेयजल संकट स्थानीय विकास जनहित कार्य पेयजल सुविधा मलहरा फाटक वार्ड 47 क्षेत्रीय समाचार आवारा कुत्ते कुत्तों का हमला यमुनानगर गली चक भटाई चौराहा कसाई मोहल्ला मेवा लाल बगिया हनुमान नगर स्थानीय निवासी मिनी ट्यूबवेल सुरिया भीट देवरख उमेश चंद्र गणेश केसरवानी पीयूष रंजन निषाद राम लखन विश्वकर्मा जलापूर्ति नागरिक सुविधा


Comments