184 विधानसभा जगदीशपुर भ्रमण के दौरान युवा भाजपा नेता रोहित पासी ने  लोगों का जाना कुशलक्षेम 

क्षेत्रवासियों से मिलकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने और आपसी आत्मीयता को और मजबूत करने का अवसर मिला

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शुकुल बाजार। युवा भाजपा नेता रोहित पासी ने 184 विधानसभा जगदीशपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों से आत्मीय मुलाकात कर सामाजिक एवं क्षेत्रीय विषयों पर संवाद किया ।वही शुकुल बाजार ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष एवं हुसैनपुर प्रधान सतीश मिश्रा के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की तथा अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा दुख की इस घड़ी में अपने आप को उनके साथ बताया। बताते चले हाल ही में उनकी माता जी का देहांत हो गया था।
 
भ्रमण के क्रम में शुकुल बाजार कस्बा निवासी ओम प्रकाश पासी एवं अतुल पासी के आवास पर पहुंचकर आत्मीय भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति, प्रज्ञा भारत गैस एजेंसी के संचालक एवं पूर्व प्रधान दक्खिनगांव क्यार सोहनलाल पासी, रामकुमार रैदास उर्फ पुटुल्ली एवं धनेशा राजपूत से भी मुलाकात हुई। सभी के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा-परिचर्चा हुई।इसके पश्चात मवैया रहमतगढ़ निवासी पत्रकार विनोद पासी के आवास पर पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की गई।
 
वहीं नेवाजगढ़ के बीडीसी जीत बहादुर पासी से भी भेंट कर क्षेत्रीय विषयों पर बातचीत हुई।इसी क्रम में कस्बा निवासी देवनारायण पाठक के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र सोनू पाठक का कुशलक्षेम जाना और परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद किया। पत्रकार दिनेश तिवारी के आवास पर पहुंचकर औपचारिक मुलाकात की गई। वहीं पूरे रग्घू शुक्ल निवासी सुधीर शुक्ला के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।भ्रमण के दौरान हुई इन मुलाकातों में क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों, जनसरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ। क्षेत्रवासियों से मिलकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने और आपसी आत्मीयता को और मजबूत करने का अवसर मिला।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें