संस्था किरण और श्री महाकाल इवेंट्स के तत्वावधान में मेघ मल्हार सावन उत्सव का आयोजन।
संस्था किरण और श्री महाकाल इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को "मेघ मल्हार सावन उत्सव" का भव्य आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात
ब्यूरो प्रयागराज।
संस्था किरण और श्री महाकाल इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को "मेघ मल्हार सावन उत्सव" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे होटल डिवाइन स्टे, नियर जीएचएस स्कूल, सिविल लाइंस प्रयागराज में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किरण जायसवाल और प्रधानाचार्या श्रीमती निशा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के ग्रुप डांस से हुई। इसके बाद संस्था किरण के संस्थापक एवं अध्यक्ष चौधरी रामकिशोर ने "तू गंगा की मौज, मैं यमुना की धारा" गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया।इसके पश्चात सिंगिंग कंपटीशन का दौर शुरू हुआ, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अंकिता कौशल और श्रेयली ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। बाद में डांस कंपटीशन आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अति प्रभावशाली डांस प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम के अंत में श्री महाकाल इवेंट्स के सचिव अवनीश गुप्ता एवं श्वेता श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों और आए हुए मेहमानों का सम्मान करते हुए उन्हें रिटर्न गिफ्ट प्रदान किए। सिंग और डांस कंपटीशन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।अंत में अवनीश गुप्ता और श्वेता श्रीवास्तव ने सभी मेहमानों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
प्रयागराज सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रयागराज समाचार सांस्कृतिक आयोजन मनोरंजन कार्यक्रम सिविल लाइंस प्रयागराज ट्रॉफी वितरण सावन उत्सव मेघ मल्हार सावन उत्सव किरण संस्था श्री महाकाल इवेंट्स गणेश वंदना ग्रुप डांस सिंगिंग कंपटीशन डांस कंपटीशन प्रतिभागी सम्मान होटल डिवाइन स्टे प्रयागराज कार्यक्रम सावन कार्यक्रम


Comments