जिलाधिकारी ने बाढ़ के सम्बंध में बैठक करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश।
जिलाधिकारि मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में बाढ़ के सम्बंध में बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर सतत् निगरानी करते रहने के लिए कहा।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज
जिलाधिकारि मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में बाढ़ के सम्बंध में बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर सतत् निगरानी करते रहने के लिए कहा। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पर अभी हाल में अत्यधिक बरसात होने के कारण जिन क्षेत्रों में जल-जमाव की स्थिति बनी थी, वहां जल जमाव की स्थिति समाप्त होने के बाद अभियान चलाकर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देशित किया है।
उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को बेलन नदी के कारण जो गांव बाढ़ से प्रभावित हो गये थे, वहां पर विशेष रूप से अभियान चलाकर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत शिविरों को क्रियाशील बनाये रखने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री चिकित्साधिकारी को बाढ़ राहत शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। साथ ही साथ उन्होंने पुलिस की भी व्यवस्था जिसमें महिला पुलिस रहे, की तैनाती करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कहीं पर भी चारे की समस्या न होने पाये, पर्याप्त मात्रा में चारे की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। गौआश्रय स्थलों में किसी भी दशा में जल-जमाव न होने पाये तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रहे। बरसात के कारण जहां पर भी सड़के क्षतिग्रस्त हो गयी है, उनको ठीक कराये जाने के लिए पीडब्लूडी विभाग को निर्देशित किया, ताकि आवागमन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे। विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां पर भी जर्जर एवं लटके हुए तार हो तथा पोल टेढ़े हुए हो, उनको तत्काल ठीक करायें। उन्होंने सिंचाई विभाग को नदियों में बढ़ने वाले जलस्तर के सम्बद्ध में पूर्व में ही अलर्ट जारी करने के लिए कहा है, जिससे कि सभी आवश्यक व्यवस्थायें पहले से ही सुनिश्चित करा ली जाये।
स्वतंत्र प्रभात स्वास्थ्य विभाग प्रयागराज सिंचाई विभाग जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा संगम सभागार पशु चारा व्यवस्था जलजमाव विद्युत व्यवस्था बाढ़ राहत बाढ़ निगरानी बाढ़ की स्थिति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेलन नदी साफ-सफाई अभियान बाढ़ राहत शिविर महिला पुलिस गौआश्रय स्थल क्षतिग्रस्त सड़कें PWD विभाग जर्जर बिजली तार नदी जलस्तर अलर्ट


Comments