करमा में डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

हंगामे की सूचना पर घूरपुर पुलिस और करमा चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात रिपोर्ट सरस सिंह 

प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों के साथ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सड़क किनारे जा रही थी, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना पर घूरपुर पुलिस और करमा चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तथा स्थिति को शांत कराने में जुट गए। कुछ समय तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर बस्ती प्रशासन अलर्ट, डीएम कृतिका ज्योत्स्ना व एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने दिए सख्त निर्देश Read More श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर बस्ती प्रशासन अलर्ट, डीएम कृतिका ज्योत्स्ना व एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने दिए सख्त निर्देश

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य बनी हुई है, जबकि मृतका के परिवार में हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है।

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, त्वरित निस्तारण के निर्देश Read More किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार