दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सपरिवार विंध्यवासिनी देवी का किया दर्शन-पूजन

विधायक रत्नाकर मिश्र ने कराया दर्शन, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व मंत्री रवीन्द्र जायसवाल रहे उपस्थित

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

रामलाल साहनी

मीरजापुर। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने शनिवार को विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर सपरिवार देवी का दर्शन-पूजन किया।

मंदिर पहुंचने पर मा. विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री को दर्शन कराया और पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले श्री आशीष पटेल व स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री रवीन्द्र जायसवाल भी उपस्थित रहे।

पति की दूसरी शादी के शक में महिला ने 3 बच्चों संग खाया जहर, 2 की मौत  Read More पति की दूसरी शादी के शक में महिला ने 3 बच्चों संग खाया जहर, 2 की मौत 

मुख्यमंत्री ने मां के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि, शांति तथा श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। मंदिर प्रशासन ने उन्हें अंगवस्त्र और मां की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम का किया निरीक्षण Read More जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम का किया निरीक्षण

दर्शन के बाद श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि मां विंध्यवासिनी की कृपा से सभी को शक्ति मिलती है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एक जैसी है। तीर्थों के विकास के लिए दोनों सरकारें मिलकर काम करेंगी।

हनुमान गढ़ी के महंत श्री राजू दास जी महाराज का मनाया गया जन्म  दिवस। Read More हनुमान गढ़ी के महंत श्री राजू दास जी महाराज का मनाया गया जन्म  दिवस।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्रीमती विजेता, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री लाल बहादुर सरोज, के अलावा नितिन विश्वकर्मा, डाली अग्रहरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें