फूलन देवी की पुण्यतिथि पर परिवर्तन का संदेश 

पच्चीसवीं पुण्यतिथी पर बौद्धिक सेमिनार सपा हाल में सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता मे आरंभ हुआ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। समाजवादी पार्टी की नेत्री तथा पीडीए की  पूर्व सांसद फूलन देवी की पच्चीसवीं पुण्यतिथी पर बौद्धिक सेमिनार सपा हाल में सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता मे आरंभ हुआ। जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।  सर्वप्रथम अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने वीरांगना फूलन देवी निषाद पूर्व सांसद के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रदासुमन अर्पित करते हुए सम्बोधन मे कहा कि वीरांगना फूलन देवी जी अन्याय के विरुद्ध संघर्षरत रही उन्होने गरीबों,पिछड़ो , दलितों पर ज्यादती के विरुद्ध संघर्ष अग्रणी महिलाओं के सम्मान की रक्षा करते हुए मिर्जापुर मे आदिवासियो के सम्मान को सुरक्षित रखते हुए अग्रणी भूमिका निभाई।
 
अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सम्बोधन मे कहा कि फूलन देवी की नीतियों को अन्याय के विरुद्ध जनसंदेश देकर 2027 मे परिवर्तन का सन्देश देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगे। सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन मे कहा कि सपा के द्वारा आयोजित सद्बुद्धि महायज्ञ से भाजपा सरकार की बुध्दि खुली और धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। सेमिनार में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,कीर्ती अग्निहोत्री,दीपा यादव,सत्यनारायण गहरवार,दीपक खोटे,शादाब आलम,सजल कुशवाह,महेश कन्नौजिया,सोनू वर्मा,शेषनाथ यादव,विकास मिश्रा,बृजलाल यादव,पारस श्रीवास्तव,धीरज यादव,जस्वेंद्र निषाद आदि लोग प्रमुख रहे।

About The Author

Post Comments

Comments