हाईवे किनारे ज्वेलर्स की दुकान पर धावा, लॉकर तोड़ 8 किलो चांदी
सोना और ₹98 हजार नकद ले उड़े चोर
तिलहर, शाहजहांपुर। तिलहर में शुक्रवार रात चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए हाईवे किनारे स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बना डाला। बदमाश दुकान का शटर उचकाकर अंदर घुसे और लॉकर तोड़कर करीब आठ किलो चांदी, 20 ग्राम सोने के आभूषण तथा 98 हजार रुपये की नकदी समेटकर फरार हो गए। शनिवार सुबह वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मतानी चौक निवासी कृष्णा वर्मा ने बताया कि कपसेड़ा में स्टेट बैंक के सामने हाईवे किनारे उनकी सांवरिया सेठ ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने फोन कर दुकान में चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला और शटर ऊपर उठाकर अंदर प्रवेश किए जाने के निशान मिले।
पीड़ित के मुताबिक चोर दुकान के अंदर रखा लॉकर भी तोड़ ले गए। उसमें रखी करीब आठ किलो चांदी, 20 ग्राम सोने के आभूषण और 98 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। चोरी से व्यापारी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्य हाईवे पर स्थित दुकान में हुई इस बड़ी वारदात के बाद व्यापारियों में रोष और दहशत दोनों हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठान भी सुरक्षित नहीं हैं, जिससे रात की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूचना मिलते ही सीओ विदुष सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने सर्विलांस, एसओजी और फील्ड यूनिट की संयुक्त टीमों को सक्रिय कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा
crime in up uttar pradesh crime news shahjahanpur news shahjahanpur police police investigation CCTV Footage Probe Tilhar Theft Case Jewellers Shop Robbery Sanwariya Seth Jewellers Highway Crime Uttar Pradesh Jewellery Shop Burglary Tilhar Updates Gold and Silver Theft Locker Break Theft Business Security Concerns Highway Robbery News Shop Theft Incident Vidush Saxena Cash Theft Case


Comments