घर से निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता

मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

तिलहर, शाहजहांपुर। घर से निकला एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर कई दिनों तक तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम खिरिया उदैत निवासी कैलाशो देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र रामनिवास 17 जुलाई की रात करीब नौ बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
 
परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस युवक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटा रही है। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि महिला की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें