नाबालिग से जुड़े मामले में , वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 एवं 142 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। थाना हण्डिया पुलिस ने नाबालिग से संबंधित एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरूकी
 
पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को थाना हण्डिया की पुलिस टीम ने सैदाबाद बाजार स्थित सिरसा तिराहा के पास से वांछित अभियुक्त विनोद यादव उर्फ मारकण्डेय (20 वर्ष), पुत्र साहबलाल यादव, निवासी ग्राम तेलियातारा, थाना हण्डिया, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस ने बताया कि थाना हण्डिया में मु0अ0सं0-588/2026 के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वादिनी ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से चले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 एवं 142 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार