वैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने भेजा जेलबरेली

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/क्योलडिया- पुलिस ने गस्त के दौरान एक पकड़ा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्योलड़िया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।  पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करके एक शातिर बदमाश को अवैध हथियार और कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी इलाके का हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व में गोकशी, लूट व गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
 
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाईमिली जानकारी के अनुसार, उप-निरीक्षक (उ०नि०) सौरभ कुमार पुलिस टीम (कांस्टेबल सचिन और सुमित यादव) के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस टीम जब प्रहलादपुर रोड पर पहुँची, तो एक मुखबिर ने खास सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ वैवाही वाले मोड़ पर किसी वारदात को अंजाम देने या भागने की फिराक में खड़ा है।पेड़ की आड़ से भागने का प्रयास, घेराबंदी कर दबोचासूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची।
 
 पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने पेड़ की आड़ लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने रात के करीब 11:10 बजे घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।तलाशी में मिला अवैध तमंचा और कारतूसपकड़े गए व्यक्ति की पहचान कय्यूम उर्फ झब्बू (उम्र करीब 38 वर्ष), पुत्र अय्यूब, निवासी ग्राम प्रहलादपुर, थाना क्याोलड़िया, जिला बरेली के रूप में हुई है। 
 
जब पुलिस ने उसकी जामा तलाशी ली, तो उसकी कमर से एक 12 बोर का चालू हालत का अवैध तमंचा बरामद हुआ। इसके साथ ही उसकी लोअर की दाहिनी जेब से 12 बोर के दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।पूछताछ में कबूला जुर्म, गिड़गिड़ाने लगा आरोपीपूछताछ के दौरान आरोपी कय्यूम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
 
उसने बताया कि उसने यह तमंचा और कारतूस किसी अनजान व्यक्ति से अपनी सुरक्षा के लिए खरीदे थे। पुलिस के सामने वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।थाने का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी कय्यूम उर्फ झब्बू थाना क्षेत्र का चिन्हित हिस्ट्रीशीटर है। वह पहले भी गोकशी, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में पीलीभीत की कुण्डली और अन्य लुटेरों के गैंग के साथ जेल की हवा खा चुका है।आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जपुलिस ने बरामद तमंचे और कारतूस को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है।  आरोपी के खिलाफ थाना क्याोलड़िया में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें