सीओ ओबरा ने किया चौकी चांचीकला एवं रानीडीह का आकस्मिक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के नियमित अद्यतन, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने हेतु संबंधितों को किया निर्देशित
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
शनिवार दिनांक 25.07.2026 को क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय द्वारा थाना कोन अन्तर्गत चौकी चांचीकला एवं चौकी रानीडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा कार्यालयीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, लंबित प्रार्थना पत्रों एवं विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने, बीट पुलिसिंग को सक्रिय रखने तथा आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के नियमित अद्यतन, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने हेतु भी निर्देशित किया गया।


Comments