ऑपरेशन 'दहन' के तहत 5.57 करोड़ रुपये का 1115.95 किलो गांजा किया गया नष्ट

बरामद मादक पदार्थ को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया, जहां परीक्षण में उसके गांजा होने की पुष्टि हुई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। ऑपरेशन दहन" के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 1115.95 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 5 करोड़ 57 लाख 97 हजार 500 रुपये आंकी गई है, का विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दहन कर विनष्टीकरण कर दिया।यह कार्रवाई नारकोटिक्स टास्क फोर्स (अपराध शाखा), थाना नैनी एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उच्च स्तरीय समिति की निगरानी में की गई। नष्ट किए गए गांजे में थाना नैनी से बरामद 892.85 किलोग्राम तथा थाना औद्योगिक क्षेत्र से बरामद 223.10 किलोग्राम गांजा शामिल था।
 
पुलिस के अनुसार, पूर्व में दोनों थानों की टीमों ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया था तथा संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।  बरामद मादक पदार्थ को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया, जहां परीक्षण में उसके गांजा होने की पुष्टि हुई। 
 
पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की मौजूदगी में करीब छह घंटे तक चली प्रक्रिया के दौरान वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मान्यता प्राप्त व्यवस्था के माध्यम से पूरे 1115.95 किलोग्राम अवैध गांजे का सुरक्षित तरीके से दहन कर नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त करछना, थाना नैनी प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम, थाना औद्योगिक क्षेत्र के थानाध्यक्ष कमलेश पटेल, नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश गिरि सहित दोनों थानों एवं एनटीएफ के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार