क्योलडिया थाने में 'थाना दिवस' रहा सूना
नहीं पहुंचा कोई फरियादी
बरेली/क्योलडिया। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को क्योलडिया थाने में 'थाना दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मुस्तैद दिखे।
मौके पर थाना प्रभारी वेद सिंह, उप निरीक्षक मुकेश कुमार, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह और राजस्व विभाग के लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।अधिकारियों की पूरी टीम समय पर उपस्थित रही, लेकिन इस बार थाना दिवस में एक भी फरियादी अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा।
इसके चलते अधिकारियों को बिना किसी शिकायत के ही वापस लौटना पड़ा। थाना प्रभारी वेद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है।
bareilly news thana samadhan diwas Uttar Pradesh administration Public grievance redressal Bareilly Local News Law and Order UP Uttar Pradesh Police News Ved Singh SHO Local Governance News Police Administration News Mukesh Kumar SI Kyoladiya Thana Diwas Thana Diwas Bareilly Kyoladiya Police Station Bareilly Police Updates Revenue Department Bareilly Jan Sunwai Program Police Public Service Bareilly Latest Updates Rajendra Singh SI Public Complaint Hearing


Comments