रामगंगा रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आई 15 वर्षीय लड़की की मौत

शिनाख्त नहीं हो सकी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली / आज सुबह रामगंगा रेलवे पुल पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 5:00 बजे हुआ। ट्रेन की टक्कर से लड़की की मौत के बाद जब दूसरी ट्रेन रामगंगा स्टेशन पर पहुंची तो लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद रामगंगा स्टेशन ने पुलिस को जानकारी दी।
 
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को हटवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।  जीआरपी ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 15 साल है। हादसे के समय वह अकेली थी। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लड़की के पास से कोई पहचान पत्र या सामान भी बरामद नहीं हुआ है।
 
पुलिस आसपास के थानों और गांवों में शव की शिनाख्त के लिए सूचना भेज रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। लड़की की आधी बॉडी गंगा में गिर गई उसके चेहरे का कुछ पता चल पाता उसका आधा शव गंगा में गिर गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें