राष्ट्रीय हनुमान दल का विंध्याचल प्रवास, माँ महाविद्यावासिनी के दर्शन कर लिया राष्ट्र एवं धर्मसेवा का संकल्प

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

विंध्याचल मिर्जापुर।

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर।राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहित सिंह हिंदू एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री तरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल विंध्याचल धाम पहुँचा, जहाँ सभी पदाधिकारियों ने विश्वविख्यात शक्तिपीठ माँ महाविद्यावासिनी के दर्शन-पूजन कर राष्ट्र की उन्नति, सनातन संस्कृति की रक्षा तथा समाज के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की।

राष्ट्रीय हनुमान दल का विंध्याचल प्रवास, माँ महाविद्यावासिनी के दर्शन कर लिया राष्ट्र एवं धर्मसेवा का संकल्प

एक ही दिन दो शोक !चाची की चिता की राख भी नहीं हुई ठंडी, घर लौटते समय मौत ने छीन ली धर्मेंद्र की सांसें Read More एक ही दिन दो शोक !चाची की चिता की राख भी नहीं हुई ठंडी, घर लौटते समय मौत ने छीन ली धर्मेंद्र की सांसें

इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक श्री पंकज राघव, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अरविंद कुमार सहित संगठन के अनेक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने माँ के चरणों में नमन कर धर्म, राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया।

राजनीतिक हस्तक्षेप से परे हो - छात्रसंघ चुनाव Read More राजनीतिक हस्तक्षेप से परे हो - छात्रसंघ चुनाव

दर्शन-पूजन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी गेस्ट हाउस में मिर्जापुर जनपद एवं काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, सेवा कार्यों, युवा शक्ति के संगठन, धर्म जागरण एवं जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

Read More ट्यूबल पर सो रहे बुजुर्ग की हत्या से क्षेत्र में सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

राष्ट्रीय हनुमान दल का विंध्याचल प्रवास, माँ महाविद्यावासिनी के दर्शन कर लिया राष्ट्र एवं धर्मसेवा का संकल्प

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहित सिंह हिंदू ने कहा कि राष्ट्रीय हनुमान दल समाज, राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है तथा संगठन का उद्देश्य सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना है।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री तरुण कुमार गुप्ता प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, सेवा गतिविधियों को गति देने तथा अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्र एवं धर्महित के कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन के आगामी अभियानों को पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
प्रेषक

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें