भगवान जगन्नाथजी की बहुदा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा बीजपुर, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खींचा पावन रथ

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर /सोनभद्र-

रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति एवं रिहंद पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का समापन शनिवार को भगवान जगन्नाथजी की पावन बहुदा यात्रा के साथ श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। गुंडिचा मंदिर (कल्याण केंद्र) से श्री मंदिर (रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर) तक निकली इस भव्य यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण बहुदा यात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते रिहंदेश्वर धाम पहुंचे। पूरे मार्ग में जय जगन्नाथ" के गगनभेदी जयघोष से वातावरण भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर रहा। श्रद्धालु भगवान के दर्शन-पूजन कर भावविभोर होते रहे।

जल सप्ताह के अंतर्गत IFFCO फूलपुर में जल संरक्षण पर प्रबंधन की बैठक। Read More जल सप्ताह के अंतर्गत IFFCO फूलपुर में जल संरक्षण पर प्रबंधन की बैठक।

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी.सी. साहू ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा, प्रेम और मानवता का संदेश देने वाला महापर्व है। वहीं परियोजना प्रमुख एवं इस आयोजन में राजा की भूमिका निभाने वाले कार्यकारी निदेशक संजय असाटी ने भगवान जगन्नाथ से देश एवं समस्त जनमानस की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

सेंट्रल जोन के समस्त थानों को चलाया गया सघन चेकिंग अभियान  Read More सेंट्रल जोन के समस्त थानों को चलाया गया सघन चेकिंग अभियान 

इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक प्रणय कुमार नायक, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, एन.एस. कोरंगा, अमित सिक्दर, सुनील बास्के, आर.एन. वर्मा, महासचिव प्रमोद द्विवेदी, शशांक मालवीय, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अनंत मोहन, बीएमसी अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एस.एन. पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एसडीएम के आदेश के बाद भी दबंगकोटेदार संजय कुमार केखिलाफ नही किया कोई कार्रवाई Read More एसडीएम के आदेश के बाद भी दबंगकोटेदार संजय कुमार केखिलाफ नही किया कोई कार्रवाई

कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी एवं रिहंद पूजा समिति ने सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें