फीचर्ड
राजनीति
भारत
जंतर-मंतर पर छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज - कुंभकरण 6 महीने में जागा, PM को 27 दिन लगे। छात्र फास्ट ट्रैक नहीं, इस्तीफा मांग रहे हैं।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज किया गया। सबसे शर्मनाक बात यह है कि महिला छात्राओं के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार भी हुआ।
इस पूरे घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री जी 27 दिन बाद बोले हैं। कुंभकरण तो 6 महीने में जाग जाता था, आपको होश आने में 27 दिन लग गए। क्या भारत का प्रधानमंत्री भारत में नहीं रहता? साफ सुन लीजिए प्रधानमंत्री छात्र फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग नहीं कर रहे हैं।
छात्र इस्तीफा मांग रहे हैं। चर्चा बहुत हो चुकी। देश की जनता को मत घुमाइए। भारत का हवाला मत दीजिए। सब जाग चुके हैं। आपके समर्थक देश के बच्चों पर लाठियां चलवाते रहे और आप देखते रहे। शर्म आनी चाहिए। देश का हर नागरिक जल रहा है, रो रहा है। लेकिन आपको गद्दी प्यारी है, आप कुर्सी नहीं छोड़ रहे। इसी अंधकार में सिख सरदार समाज ने मानवता की मिसाल पेश की।
उन्होंने आगे बढ़कर छात्रों की रक्षा की। भारतीय जन समाज पार्टी सिख समाज के सभी भाइयों कोटि-कोटि धन्यवाद देती है। आपने साबित कर दिया कि "सरदार भगत सिंह आज भी जिंदा हैं"और आज भी वो जंतर-मंतर पर छात्रों की ढाल बनकर खड़े हैं। भारतीय जन समाज पार्टी इस संघर्ष में छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हमारी सीधी मांग: प्रधानमंत्री घुमाइए मत इस्तीफा दो, गद्दी छोड़ो नारा: छात्र हित सर्वोपरि।
swatantra prabhat lucknow news national politics news Student Protest India Youth Voice India Jantar Mantar Protest Delhi Student Movement Police Lathicharge Student Rights Movement Women Students Safety Prime Minister Statement Exam Reform Protest Indian Students Protest Political Reaction News Sikh Community Support Student Justice Campaign Fast Track Court Demand Resignation Demand Student Solidarity India News Today


Comments