गोरखपुर ख़जनी के खानीपुर अंडरपास पर बनेगी मजबूत सीसी सड़क, 3 अगस्त तक ट्रैफिक डायवर्ट*

10 दिन चलेगा निर्माण कार्य, बारिश में जर्जर होने की समस्या से मिलेगी स्थायी राहत

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

जिला ब्युरो कार्यालय ( गोरखपुर

गोरखपुर। नौसढ़–खजनी–सिकरीगंज मार्ग पर गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम खानीपुर स्थित अंडरपास के पुनर्निर्माण एवं सीसी रोड निर्माण कार्य के चलते 25 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक इस मार्ग पर यातायात डायवर्ट रहेगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए यह व्यवस्था लागू की है।


पीडब्ल्यूडी के अनुसार, खानीपुर अंडरपास वर्षा ऋतु और भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाता था। सड़क खराब होने से वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब अंडरपास पर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे यह मार्ग हर मौसम में सुरक्षित, मजबूत और सुगम बना रहेगा।


निर्माण कार्य अधिशासी अभियंता, गोरखपुर वृत्त, लोक निर्माण विभाग के निर्देशन में कार्यकारी संस्था द्वारा कराया जा रहा है। इस दौरान जैतपुर से नौसढ़ के बीच वाहनों का आवागमन डायवर्ट रहेगा, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।

घाटमपुर फ्लाईओवर एक महीने बाद आज से खुलेगा Read More घाटमपुर फ्लाईओवर एक महीने बाद आज से खुलेगा

प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्ग का पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन करने तथा यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग का चयन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर जलभराव और सड़क क्षतिग्रस्त होने की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

बीआरसी परिसर में नई विभागीय प्रशिक्षण नोटबुक का विमोचन Read More बीआरसी परिसर में नई विभागीय प्रशिक्षण नोटबुक का विमोचन

Post Comments

Comments