नवीनतम
ड्रमंडगंज घाटी में कंटेनर के धक्के से बाइक सवार एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल
मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर।ड्रमंडगंज।क्षेत्र के वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी में सोमवार की शाम पांच बजे के करीब कंटेनर के धक्के से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु एनएचएआई की एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज भिजवाया।
प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी गांव निवासी 45 वर्षीय पवन तिवारी देहात कोतवाली क्षेत्र के नुआंव गांव निवासी 60 वर्षीय बबलू दुबे के साथ बाइक से मध्यप्रदेश गए थे। सोमवार शाम को जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के जालिम मोड़ और बड़का मोड़ के बीच में पहुंचे तो पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक कंटेनर में फंसकर दो सौ मीटर दूर बड़का मोड़ तक घिसटती चली गई। सूचना पर पहुंचे एसआई पुनीत गुप्ता,एसआई सुभाष यादव,ईश्वर चन्द्र तिवारी ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी
Read More ड्रमंडगंज थाने पर दहेज हत्या का एफआईआर नहीं लिखने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक का खटखटाया दरवाजा। लालगंज भिजवाया। जहां चिकित्सक ने देखते ही पवन तिवारी को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल बबलू को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद कंटेनर चालक घटना स्थल से दो किलोमीटर आगे सड़क किनारे कंटेनर खड़ा कर भाग निकला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कंटेनर के धक्के बाइक सवार प्रयागराज जिला निवासी युवक की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार का उपचार चल रहा है।


Comments