घाटमपुर में साइबर अपराध के खिलाफ एसीपी सख्त
साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि खाता धारक स्वयं साइबर गिरोह का हिस्सा है
कानपुर ग्रामीण। घाटमपुर में साइबर अपराध के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। थाना रेउना क्षेत्र में संचालित कथित, किसी जामताड़ा नेटवर्क का खुलासा करने के बाद अब पुलिस की नजर घाटमपुर क्षेत्र 34 संदिग्ध म्यूल खातों पर है। इन खातों के माध्यम से संदिग्ध धनराशि के लेन देन की शिकायतें सामने आने के बाद, पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है, जांच की पूरी प्रक्रिया एसीपी घाटमपुर कृष्ण कांत यादव की निगरानी में कराईं जा रही है। एसीपी कृष्ण कांत यादव ने बताया कि पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से घाटमपुर क्षेत्र के 34 संदिग्ध म्यूल खातों की जानकारी प्राप्त हुई है।
इन खातों में साइबर ठगी से जुड़े संदिग्ध लेन देन की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित बैंकों से खातों के स्टेट मेन्ट, केवाईसी विवरण,और ट्रांजेक्शन रिकार्ड तलब किए गए हैं, जांच के दौरान यह देखा जा रहा है, कि खातों में कितनी धनराशि जमा हुईं हैं,कितनी बार कितनी बार ट्रांजेक्शन हुएं,और रकम किन खातों में भेजी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रत्येक खातों की गहन जांच पड़ताल कर रही है,,यह पता लगाया जा रहा है कि खाता धारक को इस लेन देन की जानकारी थी या फिर किसी ने बहानें,लालच, अथवा धोखे से उनके बैंक खातों का इस्तेमाल किया,
साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि खाता धारक स्वयं साइबर गिरोह का हिस्सा है या उनके खाते का गलत स्तेमाल किसी अन्य व्यक्ति ने किया है, पुलिस धनराशि के पूरे फ्लो खंगाल रही है,,यह पता लगा रही है कि रकम किसने खातों में डलवाईं,और किसने निकाली, और उसका अंतिम लाभ किस व्यक्ति या गिरोह को मिला,, जरूरत पड़ने पर संबंधित खाता धारकों से पूछताछ भी की जा सकती है।
Kanpur Rural News online fraud case Cyber Crime Police Action Cyber Crime Kanpur Dehat Ghatampur Cyber Fraud ACP Krishna Kant Yadav Mule Account Investigation Pratibimb Portal Suspicious Bank Accounts Cyber Fraud Investigation Ghatampur Police Uttar Pradesh Cyber Cell Banking Fraud Alert Cyber Crime Crackdown Reuna Police Station Financial Crime Investigation


Comments