देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मुरादनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर देशभर के लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

अमित राघव Picture
Published On

मुरादनगर में ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट बुकिंग करने के नाम पर देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद।

मुरादनगर पुलिस और ग्रामीण ज़ोन की साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर देशभर के लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

खबर:अमित राघव (ब्यूरोचीफ देहरादून)

मड़ियांव पुलिस का बड़ा खुलासा, पांच शातिर चोर दबोचे, लाखों का माल बरामद Read More मड़ियांव पुलिस का बड़ा खुलासा, पांच शातिर चोर दबोचे, लाखों का माल बरामद

आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किया गया एक कीपैड मोबाइल फोन और चार मोबाइल बिल बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

गोरखपुर: पंचायत भवन के पास खून से लथपथ मिला युवक, तीन दिन की जंग हारकर मेडिकल कॉलेज में मौत Read More गोरखपुर: पंचायत भवन के पास खून से लथपथ मिला युवक, तीन दिन की जंग हारकर मेडिकल कॉलेज में मौत

पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट बुकिंग की आड़ में लोगों को सस्ते दामों पर वाहन उपलब्ध कराने का झांसा देते थे। बुकिंग और एडवांस भुगतान के नाम पर लोगों से रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे। पैसे मिलने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर देते थे और पीड़ितों से संपर्क तोड़ देते थे। इस तरह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में बैठे लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था।

बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र में चोरों के आतंक से परेशान ग्रामीण Read More बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र में चोरों के आतंक से परेशान ग्रामीण

तकनीकी जांच, सर्विलांस और साइबर इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी कृष्णा अंजली एनक्लेव, मोरटा (गाजियाबाद), राकेश सिंह पुत्र हरिलाल सिंह निवासी सांपला (हरियाणा), अभिषेक अवस्थी पुत्र चन्द्रशेखर निवासी असालत नगर, मुरादनगर (गाजियाबाद) तथा दशमेश पुत्र ओमकार निवासी ग्राम ग्योती, पोस्ट एवं थाना हजरतपुर, जिला बदायूं के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त एक कीपैड मोबाइल फोन और चार मोबाइल बिल बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक देशभर में कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया और कितनी रकम की धोखाधड़ी की।

मुरादनगर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट बुकिंग करते समय केवल विश्वसनीय और सत्यापित प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के खाते में अग्रिम भुगतान करने से पहले उसकी पूरी तरह पुष्टि कर लें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके

About The Author

Post Comments

Comments