नवीनतम
फीचर्ड
हनुमान गढ़ी के महंत श्री राजू दास जी महाराज का मनाया गया जन्म दिवस।
सीखड़ विकास खण्ड क्षेत्र के विट्ठलपुर गांव स्थित विट्ठलेश्वर महादेव मंदिर पर राम दरबार का भव्य श्रृंगार के पश्चात हुआ विभिन्न आयोजन।
सीखड़ मीरजापुर।
संवाददाता विभूति पांडे उर्फ रतन पांडे
मीरजापुर, मां गंगा के पुनीत पावन तट पर बसा विठ्ठलपुर ग्राम पंचायत में स्थित विठ्ठलेश्वर महादेव के मंदिर प्रांगण में अयोध्या धाम स्थित हनुमान गढ़ी के महंत श्री श्री 1008 श्री राजू दास जी महाराज का जन्मदिन शनिवार को सायं काल में बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर प्रांगण में स्थापित भगवान श्री राम लक्ष्मण माता जानकी , भगवान शिव शंकर , हनुमान जी महाराज के भव्य श्रृंगार से हुई। तत्पश्चात उपस्थित भक्तों ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। पूरे मंदिर परिसर में जय श्रीराम जय बजरंग बली के नारों से गूंज उठा। भक्तों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और हनुमान जी महाराज से महंत श्री
राजू दास जी महाराज के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महंत श्री राजू दास जी महाराज सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में निरंतर लगे हैं तथा सकल हिंदु समाज को धर्म और संस्कार की राह दिखा रहे हैं। उक्त अवसर पर मुख्य आयोजक हिंदू सुरक्षा सेवा संघ सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी अयोध्या के क्षेत्रीय प्रभारी काशी प्रांत, अनुराग पाठक जी, जिला प्रभारी महेंद्र कुमार पाठक, जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह "मोनू सिंह" जिला उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा,
जिला मंत्री अनुराग मिश्रा, शिक्षक संभाग अध्यक्ष नील कमल मिश्रा, जिला मिडिया प्रभारी रतन पांडेय, भगवान के युगल अर्चक आयांश पाठक पार्थ ,मुकेश पाठक, मनोज पांडेय एडवोकेट, समीर पाठक, दुर्गेशमणि पाठक, गौतम पाठक, भास्कर पांडेय, देवेंद्र उपाध्याय, कमलेश पाठक,धीरज चौबे , छुन्ना उपाध्याय, बाबा त्रिपाठी, दीपक दुबे, गोलू मिश्रा, विकास राज अहिर सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।


Comments