'ऑपरेशन सिंदूर' विषय पर समरसता संगोष्ठी 19 जुलाई को गोला गोकर्णनाथ में

कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी, अयोध्या के पूज्य संत राजूदास जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर जी उपस्थित रहेंगे।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)।

सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय चेतना और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "मेरा गाँव मेरा तीर्थ सेवा समिति" द्वारा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को "भारत की समरसता का स्वर्णिम अध्याय – ऑपरेशन सिंदूर" विषय पर एक भव्य संगोष्ठी एवं जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सायं 4:00 बजे से सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ में आयोजित होगा। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समरसता, सेवा, एकता और राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करना है, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सौहार्द और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी, अयोध्या के पूज्य संत राजूदास जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर जी उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सवायजपुर (हरदोई) के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह जी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। धर्माचार्य के रूप में रामदेव शास्त्री जी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोला विधायक अमन अरविन्द गिरी जी करेंगे, जबकि सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी ज्वाला प्रसाद तिवारी जी स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का संयोजन इतिहास संकलन समिति के संगठन मंत्री एवं मेरा गाँव मेरा तीर्थ सेवा समिति के सचिव मनीष जी द्वारा किया जा रहा है।

पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूब कर दो बालकों की हुई मौत।  Read More पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूब कर दो बालकों की हुई मौत। 

समिति ने क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं प्रबुद्धजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और समरस समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है।

जिला पंचायत सदस्य साजन कुमार की शिकायत पर हुआ स्थानांतरण; फिर भी पड़री गोदाम पर कुर्सियां नहीं छोड़ रहीं विपणन निरीक्षक दीपिका बरनवाल Read More जिला पंचायत सदस्य साजन कुमार की शिकायत पर हुआ स्थानांतरण; फिर भी पड़री गोदाम पर कुर्सियां नहीं छोड़ रहीं विपणन निरीक्षक दीपिका बरनवाल

कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए कौशल किशोर मिश्रा (7985471540), महेंद्र नाथ पाठक (9450628599) तथा मनीष जी (8400333334) से संपर्क किया जा सकता है।

निर्माणाधीन पुल बना मुसीबत, गंगवा नाले का बहाव बढ़ने से आवागमन ठप Read More निर्माणाधीन पुल बना मुसीबत, गंगवा नाले का बहाव बढ़ने से आवागमन ठप

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें