नाबालिग को बहला-फुसलाकर  दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

उसके विरुद्ध थाना हण्डिया में दर्ज मुकदमा संख्या 353/2026 में कार्रवाई की जा रही है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज।  हण्डिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार, 19 जुलाई 2026 को थाना क्षेत्र के फौजी ढाबा के पास से दबोचते हुए उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास यादव (19 वर्ष) पुत्र राम दुलार यादव, निवासी ग्राम नंदापुर, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना हण्डिया में दर्ज मुकदमा संख्या 353/2026 में कार्रवाई की जा रही है।
 
मामले के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग पुत्री को उसके ननिहाल से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। इस शिकायत के आधार पर थाना हण्डिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस/भा.न्या.सं.) एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
जांच के दौरान पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में धाराओं में संशोधन किया। जांच में धारा 70(2) भा.न्या.सं. एवं 5(छ)/6 पॉक्सो एक्ट को हटाते हुए धारा 65(1) भा.न्या.सं. तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी और मुखबिर की सूचना पर फौजी ढाबा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें