दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी को, धूमनगंज पुलिस ने रेलवे पुल के पास दबोचा।

दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को धूमनगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर की गई

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
प्रयागराज।
 
दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को धूमनगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को सुबेदारगंज रेलवे डाट पुल के पास से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 
पुलिस के अनुसार, थाना धूमनगंज में दर्ज मु0अ0सं0 241/2026 के तहत धारा 85/80(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में पंजीकृत दहेज हत्या के मामले में आरोपी शिवम चौरसिया की तलाश की जा रही थी। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें