कानपुर में एक साथ तीन सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है फीचर फिल्म सुजाता
फिल्म का निर्देशन मुंबई में रहने वाले रवि शर्मा ने किया है।
कानपुर। कानपुर में एक साथ तीन टॉकीज में रिलीज हो रही है फीचर फिल्म सुजाता। फिल्म के निर्माता एवं लेखक संतोष गुप्ता ने बताया कि यह फिल्म 1 मई से कानपुर में एक साथ तीन टॉकीज में रिलीज हो रही है। 1 मई से 7 दिनों के लिए यह नोवेल्टी टॉकीज में लगेगी और उसके बाद यह फिल्म क्रमशः श्याम पैलेस और लाल पैलेस टॉकीज में लगेगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित संतोष गुप्ता ने आगे बताया कि नरेंद्र मोदी ने जिस तरह अपने कुशल नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाया है इसलिए उनकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी मेरी इस फिल्म में कहानी के तौर पर दिखाया गया है।
सुजाता के तौर पर बेहतरीन अभिनय निभाने वाली अभिनेत्री देविका सिंह है। इसके अलावा हमेशा अलग-अलग भूमिकाओं में अपना प्रभाव छोड़ जाने वाले अजय त्रिपाठी न्यू फिल्म में नेता विपक्ष की भूमिका बखूबी निभाई है। इसके अलावा फिल्म में काम करने वालों में शान अरविंद यादव नितिन चोपड़ा विपिन पांडे शिव मोहन द्विवेदी आदि है। फिल्म का निर्देशन मुंबई में रहने वाले रवि शर्मा ने किया है।
Kanpur local news कानपुर फिल्म सुजाता Feature Film Sujata Kanpur Cinema Release सुजाता मूवी रिलीज संतोष गुप्ता फिल्म Devika Singh Actress अजय त्रिपाठी फिल्म Kanpur Entertainment News हिंदी फीचर फिल्म Novelty Talkies Kanpur Shyam Palace Kanpur Lal Palace Cinema Narendra Modi inspired film Ravi Sharma Director उत्तर प्रदेश सिनेमा बॉलीवुड क्षेत्रीय फिल्म Sujata Movie Kanpur Political Drama Film Kanpur Breaking Entertainment


Comments