नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, महिला की दर्दनाक मौत
हादसे की अफरातफरी में किसी को यह पता नहीं चल सका कि महिला नीचे गिर गई है
प्रयागराज। गौहनिया ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोलू भारतीया अपनी मां गुड्डी देवी और लगभग तीन वर्ष की भांजी के साथ परिवार के सदस्य कल्लू भारतीया के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। बाइक पर तीन लोग सवार थे और वाहन तेज गति में बताया जा रहा है। जैसे ही बाइक गौहनिया ओवरब्रिज पर पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुड्डी देवी उछलकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरीं, जबकि अन्य सवार सड़क पर ही गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हादसे की अफरातफरी में किसी को यह पता नहीं चल सका कि महिला नीचे गिर गई है।
अस्पताल में होश में आने पर घायल युवक ने बताया कि उसकी मां भी उसके साथ थीं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास खोजबीन की। काफी तलाश के बाद ओवरब्रिज के नीचे गुड्डी देवी का शव बरामद हुआ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और बाइक पर अधिक सवारियां होना बताया जा रहा है।
uttar pradesh news hindi तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना प्रयागराज सड़क हादसा Prayagraj Accident News Indian road accident news rash driving accident Gauhaniya overbridge accident divider crash bike महिला की मौत हादसा bike accident Uttar Pradesh overspeeding road accident triple riding accident India road safety violation fatal bike crash news Guddi Devi death case youth injured accident overbridge fall incident traffic rule violation India highway accident UP tragic road mishap accident investigation police road accident today India bike control lost crash dangerous driving news family accident case


Comments