फर्जी बिल्टी बनाकर 2 करोड़ का गबन

अकाउंटेंट गिरफ्तार; नकदी और लैपटॉप बरामद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र स्थित एक निजी फर्म में करीब 2 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्म के अकाउंटेंट ने फर्जी ट्रांसपोर्ट बिल्टी और दस्तावेज तैयार कर कंपनी के खातों से बड़ी रकम निकाल ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
जानकारी के अनुसार, वाजिदपुर स्थित इनायत ओवरसीज फर्म के संचालक मोहम्मद शाहनवाज ने आरोप लगाया है कि उनके यहां कार्यरत अकाउंटेंट सुरेश कुमार, जो पिछले पांच वर्षों से ट्रांसपोर्ट भुगतान का काम देख रहा था, ने फर्जी बिल्टी बनाकर भारत, एसएएफ और एसएन ट्रांसपोर्ट के नाम से भुगतान दिखाया। इन फर्जी एंट्री के जरिए उसने करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम निकाल ली।
 
गड़बड़ी का शक होने पर फर्म ने जब रिकॉर्ड की जांच कराई तो बड़े पैमाने पर गबन का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पैसे निकालने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस अब पिछले पांच वर्षों के पूरे लेनदेन की जांच कर रही है, जिससे वास्तविक गबन की कुल राशि का पता लगाया जा सके।
 
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने रकम अपने और पत्नी आरती के खातों में ट्रांसफर की। इस पैसे से उसने गहने खरीदे, जमीन ली और अन्य खर्च किए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17.95 लाख रुपये नकद और एक लैपटॉप बरामद किया है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह भी देखा जा रहा है कि इस गबन में अन्य कोई व्यक्ति शामिल है या नहीं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें