गोरखपुर ग़ोला में तीन लाख में बेटी को बेचने का आरोप: रिश्तेदारों पर केस दर्ज कराने की मांग

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/ ब्रिजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार (गोरखपुर), गोला उपनगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी ही रिश्तेदार पर उसकी बेटी को तीन लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। सोमवार शाम पीड़िता की मां थाना पहुंची और लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

पीड़ित मां के मुताबिक उसकी बेटी की पहले शादी हो चुकी थी और उसे दो बच्चे भी हैं। पति द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि दो माह पूर्व बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदरहा गांव की एक रिश्तेदार लड़की कुछ युवकों के साथ मिलकर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। मां का कहना है कि आरोपियों ने साजिश के तहत उसकी बेटी को घर से दूर ले जाकर एक मंदिर में राजस्थान निवासी एक व्यक्ति से जबरन शादी करा दी।

जिला कारागार, सोनभद्र में सप्ताहिक जेल लोक अदालत का आयोजन , 01  मामला हुआ निस्तारित Read More जिला कारागार, सोनभद्र में सप्ताहिक जेल लोक अदालत का आयोजन , 01 मामला हुआ निस्तारित

राजस्थान में मारपीट और प्रताड़ना

 जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ने का परिणाम भुगत रहा विपक्ष,। Read More  जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ने का परिणाम भुगत रहा विपक्ष,।

पीड़िता के अनुसार शादी के बाद वह व्यक्ति उसे अपने साथ राजस्थान ले गया, जहां उसके साथ लगातार मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता था। विरोध करने पर आरोपी व्यक्ति कथित तौर पर कहता था कि उसने उसे तीन लाख रुपये में खरीदा है और वह उसके साथ कुछ भी कर सकता है।
बताया जा रहा है कि किसी तरह मौका पाकर पीड़िता वहां से भाग निकली और 12 अप्रैल को अपने घर वापस पहुंची।

22 किलो से अधिक गांजा के साथ अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार Read More 22 किलो से अधिक गांजा के साथ अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

घर पहुंचने पर फिर हमला

मां का आरोप है कि जब घटना की जानकारी संबंधित रिश्तेदारों को हुई तो मदरहा गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और बेटी के साथ मारपीट करने लगे। इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पीड़िता ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसने अपनी रिश्तेदार पर लड़कियों को बहला-फुसलाकर बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है और तहरीर के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post Comments

Comments