गांव बस्ती चलो अभियान के तहत मनीगढ़ी में भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवेक शर्मा ब्यूरोचीफ टूण्डला

टूण्डला-

विधानसभा टूण्डला के अंतर्गत पचोखरा मंडल के गांव मनीगढ़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “गांव बस्ती चलो अभियान” के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी और उनके साथ संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा अनेक ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब, किसान, महिला और युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

धीमी खरीद के लिये केन्द्र प्रभारी ठहराये जाएँगे जबाबदेह, होगी कार्रवाई Read More धीमी खरीद के लिये केन्द्र प्रभारी ठहराये जाएँगे जबाबदेह, होगी कार्रवाई

गांव बस्ती चलो अभियान के तहत मनीगढ़ी में भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार

घाटमपुर में निकली 10किमी‌ लंबी महाराणा प्रताप रैली, बुलडोजर पर सजी तस्वीर Read More घाटमपुर में निकली 10किमी‌ लंबी महाराणा प्रताप रैली, बुलडोजर पर सजी तस्वीर

जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। जिला मंत्री पवन चक ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे आवास, शौचालय, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जनपद में दिखा आस्था व स्वच्छता का संगम Read More सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जनपद में दिखा आस्था व स्वच्छता का संगम

इस दौरान पचोखरा मंडल अध्यक्ष अजीत जुरेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि “गांव बस्ती चलो अभियान” के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में किशन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, लालताप्रसाद, संतोष रावत, मुकेश शर्मा, लोकेश शर्मा, देवेंद्र उपाध्याय, सुभाष दुबे, राहुल रावत, गुड्डू बघेल, विजेंद्र सिंह, डंबर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिस पर पदाधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

About The Author

Post Comments

Comments