परिवार की लापरवाही सेगैस लिंकेज से लगी आग घर का सामान जलकर हुआ खाक

गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव होने पर चूल्हा जलाते ही सिलेंडर से निकली गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने पूरे रसोईघर को ...

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बस्ती।
 
बस्ती जिले केविकास खंड सल्टौआ क्षेत्र के सल्टौआ गोपालपुर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब गैस सिलेंडर में लिंकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। यह आग गांव निवासी प्रहलाद यादव के घर में लगी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भयभीत हो गए।मिली जानकारी के अनुसार,प्रहलाद यादव घर में दोपहर बाद रसोई मे बच्चे के लिए दूध गरम करने गए थे ।
 
गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव होने पर चूल्हा जलाते ही सिलेंडर से निकली गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने पूरे रसोईघर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं और घर के अन्य हिस्सों तक फैलने लगीं।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टी तथा हैंडपंप के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा घरेलू सामान,अनाज,कपड़े तथा कुछ जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो चुके थे।
 
सूचनामिलनेपरस्थानीयलेखपाल मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। तथा विभागीय सहयोग देने की भी बात कही है । पीड़ित के अनुसार आग से लगभग एक लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है ।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद नियमानुसार मदद उपलब्ध कराई जाएगी ।इस घटना के बाद क्षेत्र में गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments