मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 अभियुक्त गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद 

अपने रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने के लिए प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन आया था

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रतापगढ़। बीते 20/21फरवरी की रात्रि लगभग 01 बजे वादी की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP63P7383) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0107/26 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।शनिवार को वादी निवासी गौरा पूरे बदल थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ अपने रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने के लिए प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन आया था।
 
इसी दौरान वादी की Hero HF Deluxe मोटरसाइकिल को स्टेशन के पास से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 145/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया।थाना प्रभारी कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर के उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी भंगवा व उ0नि0 राहुल कुमार चौकी प्रभारी मकंदूगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी की 03 मोटर साइकिलों के साथ 03 अभियुक्तों  मोहम्मद साजिद उर्फ अन्ता पुत्र मो0 रहीस उम्र करीब 20 बर्ष निवासी रेलवे स्टेशन रोड जैन गली थाना कोतवाली
 
नगर जनपद प्रतापगढ,शिवम बाल्मिकी पुत्र राजेश बाल्मिकी उम्र करीब 22 बर्ष निवासी टक्करगंज थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ हाल पता पुराना माल गोदाम थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ को थाना क्षेत्रान्तर्गत रेलवे क्रासिंग भगवा के पास से तथा हरिकेश उर्फ भो पुत्र श्रीनाथ निवासी पुराना माल गोदाम थाना को नगर प्रतापगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष को थाना क्षेत्रान्तर्गत उसके घर के पास से  गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से चोरी की 03 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत अभियोगों, मु0अ0सं0107/26 धारा 303 (2) बीएनएस व मु0अ0सं0 145/2026 धारा 303(2) बीएनएस में धारा /317 (2)/317(4)) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें