इण्डोरामा जन सेवा ट्रस्ट हास्पिटल मे आयुष्मान कार्ड से आप्रेशन सुविधाएं निशुल्क

जनपद के पेशेंट अपना इलाज करवाने इस हास्पिटल मे आते हैं और संतुष्ट होकर जाते हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कमरौली अमेठी। जनपद अमेठी अन्तर्गत विकासखंड जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित आधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोरामा जन सेवा ट्रस्ट हास्पिटल विगत कई वर्षों से चिकित्सा संबंधी सेवाओं मे उत्कृष्ट योगदान दे रहा है सीनियर मैनेजर देव नरायन एवं हास्पिटल सीएमओ वरिष्ठ चिकित्सक डा.यू.सी.शुक्ला के अथक प्रयास तथा कुशल नेतृत्व एवं कुशल चिकित्सक विशेषज्ञों तथा हास्पिटल कर्मचारियों की विशिष्टता मे इस हास्पिटल मे जनपद सहित गैर जनपद के पेशेंट अपना इलाज करवाने इस हास्पिटल मे आते हैं और संतुष्ट होकर जाते हैं।

इस हास्पिटल मे अब मार्डन आप्रेशन थ्रिएटर का कार्य प्रगति पर है इस हास्पिटल मे डा.यू.सी.शुक्ला फिजीशीएन एवं सोनोलॉजिस्ट,डा.बी.के.शर्मा जनरल सर्जन,डा.रोहित वैसवार एमडी,डा.स्मिता चतुर्वेदी बाल रोग विशेषज्ञ,डा.प्रिंयक सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ,डा.संजना सिंह स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के साथ साथ दंत रोग विशेषज्ञ प्रत्येक शुक्रवार,ईएनटी सर्जन प्रत्येक मंगलवार,न्यूरोलाजिस्ट माह के दूसरे गुरुवार,यूरोलॉजिस्ट दूसरे गुरुवार,कार्डियोलाजिस्ट तीसरे गुरुवार एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ शनिवार को ओपीडी मे सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

 जो कि क्षेत्र के लिए सराहनीय है वहीं सामाजिक कार्यों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि के प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी ने हास्पिटल पहुंचकर हास्पिटल सीएमओ वरिष्ठ चिकित्सक डा.यू.सी.शुक्ला से मुलाकात कर चिकित्सा संबंधी विषयों पर चर्चा की एवं कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारकों का आप्रेशन निशुल्क शुरु होने पर अब क्षेत्र के पेशेंटों को काफी सहूलियत मिल रही है जो कि क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार