खंड विकास अधिकारी नहीं बैठते हैं कार्यालय में आम जनता की नहीं हो रही है सुनवाई 

भ्रष्टाचार की आग में डूबी हरैया ब्लाक गरीबों की नहीं होती है सुनवाई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। जिले केहरैया ब्लॉक में भ्रष्टाचार का बोलबाला, व्यवस्थाओं पर उठने लगे बड़े सवाल। बीडीओ हरैया विनय कुमार द्विवेदी सीयूजी नंबर तक उठाने से करते हैं परहेज, फरियादी परेशान।सफाई कर्मियों के भरोसे चल रहा ब्लॉक कार्यालय, जिम्मेदारी वाले पटल पर भी वही संभाल रहे काम।जब सफाई कर्मी दिनभर ब्लॉक में ही ड्यूटी कर रहे, तो गांवों में सफाई व्यवस्था कौन संभाल रहा? बड़ा सवाल।
 
रोस्टर के बावजूद पंचायत भवन नहीं पहुंच रहे ग्राम पंचायत सचिव, ग्रामीणों के काम लगातार हो रहे प्रभावित।बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी के संरक्षण में सचिवों की मनमानी, गांवों में जाने के बजाय निजी ऑफिस खोलकर कर रहे काम।मीडिया के सामने एडीओ पंचायत ने सचिवों को फोन मिलाया, लेकिन कोई भी अपने रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायत में नहीं मिला।
 
ADO पंचायत ने मीडिया को बताया सभी सचिवों को जारी की जा रही है नोटिस मांगा जा रहा है जवाबलेकिन क्या जारी होगी नोटिस या सिर्फ रहेगा हवा- हवाई साबित हुआयह तो पता चलेगा शाम तकवरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यबली सिंह ने हरैया ब्लाक में व्याप्त भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा, सोशल मीडिया के जरिए उच्च अधिकारियों से जांच व कार्रवाई की मांग।अब बड़ा सवाल — हरैया ब्लॉक में चल रहे भ्रष्टाचार पर कब लगेगी लगाम और ग्रामीणों को कब मिलेगा सही हक?
 
क्या इसमें उच्च अधिकारी भी है शामिल जिससे नहीं होती है इन कर्मचारियों पर कार्रवाई आखिर कब मिलेगा ग्रामीणको न्याय.. कब मिलेगा पीड़ित व्यक्ति ब्लॉक के चक्कर काटते काटते मायूस हो गया लेकिन अधिकारियों के दया नहीं आई भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारी एवं कर्मचारी पीड़ित की सनी ना करकेमयुष कर दिया उसको निराश होकर मीडिया के सामने अपना दुखड़ा बताया फिर भी अधिकारियों की कुर्सी खाली मिला।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार