नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
प्राण प्रतिष्ठा के बाद शिव मंदिर तोड़ा, केस दर्ज
मंदिर के ढांचे को पूरी तरह तोड़ दिया गया, जिससे उसका मूल स्वरूप समाप्त हो गया
सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकडेगा भावपुर के टोला हतवा में जमीन विवाद को लेकर नव-निर्मित शिव मंदिर को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह मंदिर आकार में छोटा था, जिसकी ऊंचाई लगभग 10 फीट, चौड़ाई करीब 4 फीट और लंबाई लगभग 4 फीट थी। मंदिर का चबूतरा लगभग 10 फीट चौड़ा और 10 फीट लंबा बनाया गया था। मंदिर के ढांचे को पूरी तरह तोड़ दिया गया, जिससे उसका मूल स्वरूप समाप्त हो गया।
मंदिर का निर्माण कराने वाले अंगद ने बताया कि यह जमीन उनके परिवार की पैतृक संपत्ति है। उनके पिता राम अचल ने अपने हिस्से की जमीन पर भगवान शिव का मंदिर बनवाया था। उन्होंने बताया कि पड़ोसी इस जमीन पर अपना दावा करते रहे हैं, लेकिन मंदिर का निर्माण अपने हिस्सा की जमीन पर ही कराया गया था।
अंगद के अनुसार, रविवार को पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ था। गांव के लोगों की मौजूदगी में पूजा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। लेकिन पूजन के कुछ ही घंटे बाद पड़ोस में रहने वाली महिला कांति और उसकी देवरानी मौके पर पहुंचीं और मंदिर को तोड़ना शुरू कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों महिलाएं ईंट से मंदिर के ढांचे पर लगातार प्रहार करती रहीं, जिससे मंदिर का ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मलबा पीछे की ओर गिर गया। परिवार के लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानी। इसके बाद तत्काल पुलिस 112 पर सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से राम अचल और उनके पुत्र द्वारा शोहरतगढ़ थाना में लिखित तहरीर दी गई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मंदिर निर्माण के बाद विवाद और बढ़ गया, जिसके चलते यह घटना घटित हुई। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस की सक्रियता से हालात सामान्य हो गया ।
प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की नजर बनी हुई है।
स्वतंत्र प्रभात Uttar Pradesh Local News Siddharthnagar Temple Dispute Shohratgarh Police Case Ekdega Bhavpur Village News Shiv Mandir Demolition Case Land Dispute UP Pran Pratishtha Controversy Naveen Kumar Singh SHO UP Crime Report 2026 Religious Property Dispute FIR Registered Shohratgarh Gram Panchayat Ekdega Update Rural Tension News Police 112 Action Temple Vandalism Allegation Legal Action Demand Village Land Conflict Communal Harmony Appeal Breaking News Siddharthnagar

Comments