भानपुर में चल रहे मनरेगा फर्जीवाड़ा को रोकना बीडीओ के लिए बना चुनौती

भानपुर में चल मनरेगा कार्य पर उठ रहा बड़ा सवाल, फर्जी हाजिरी लगाने का रोजगार सेवक पर लगा आरोपरोजगार सेवक की मनमानी से विकास कार्य ठप्प, उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चल रही तैयारी

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के विकास खण्ड हर्रैया के ग्राम पंचायत भानपुर में मनरेगा कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला रोजगार सेवक वर्षा जायसवाल की मनमानी के चलते पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, जबकि अभिलेखों में कार्य पूर्ण दिखाए जा रहे हैं।
 
ग्रामीणों के अनुसार मनरेगा मजदूरों की कथित फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान निकाले जाने का खेल चल रहा है। आरोप है कि ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक तथा मनरेगा एपीओ की मिलीभगत से सरकारी धन के बंदरबांट की तैयारी की जा रही है।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूरों को पूरा काम और निर्धारित मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जिससे उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
 
वहीं खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विनय कुमार द्विवेदी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही पंचायत में कथित गड़बड़झाला जारी है।
 
ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ग्राम पंचायत भानपुर में विकास कार्य पारदर्शी तरीके से संचालित हो सकें। ग्राम पंचायत भानपुर में जारी में जारी मनरेगा फर्जीवाड़ा को रोकना खण्ड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार