संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन पर डीएम सख्त
कई विभागों को नोटिस के निर्देश
फ़िरोज़ाबाद - जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधबार को अपने कक्ष में सी0एम0 डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों की समीक्षा की गई, समीक्षा बैठक के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के प्रति कड़ा रख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्य प्रणाली में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए, समीक्षा में पाया गया की जी0एम0डी0आई0सी0, पी0ओ0 डूड़ा और जिला आबकारी अधिकारी की रैंकिंग के ग्रेड ‘सी‘ है, जिलाधिकारी ने इसे अत्यंत असंतोष जनक मानते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि इन सभी अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाए, इसमें से कोई भी अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़े, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की ये सभी अधिकारी अपनी रैंकिंग में अनिवार्य रूप से सुधार लाएं।

Comments