न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू  में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का हुआ भव्य विदाई समारोह

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज/रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू  में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक प्रबंधक डॉ• शशिकांत शर्मा ,प्रधानाचार्य एन एस पी एस त्रिपुला एस•एल•प्रजापति, प्रधानाचार्य सलेथू राजीव सिंह एवं उप -प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सरस्वती मां की पूजा के पश्चात कक्षा-11 के छात्र- छात्राओं ने सभी गणमान्यों, शिक्षक - शिक्षिकाओं एवं कक्षा -12 के छात्र- छात्राओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।
 
इस अवसर पर कक्षा -11 के छात्र- छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन कक्षा -11 के छात्र खुशी,आस्था,प्रज्ञा,समीक्षा, प्रांजुल,नैमिष,सिद्धांत के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में सर्वप्रथम कशिश,अर्पिता,अनन्या, अनुश्री ,काव्या के द्वारा सभी गणमान्यों व अन्य सभी  का स्वागत गीत के  माध्यम से उनका  स्वागत व अभिनंदन किया।
 
परिधि, श्वेता, प्रज्ञा , समीक्षा के द्वारा फ्रेंडशिप सॉन्ग व आस्था, खुशी, गौरी, अनुष्का, अदिति, पुष्पांजलि, कशिश, मोनिका,सक्षम ,आयुष,आदर्श आदि के द्वारा ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया साथ ही यशस्वी, मानसी, रिया, अंशिका अनुष्का, युगवीर, आकिब , शशांक, पीयूष आर्यन पटेल आदि के द्वारा  एक्ट  प्रस्तुत किया गया।
 
सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में अंशिका, अंशिका वर्मा, अनामिका, कशिश, वैष्णवी, जीनत के द्वारा फेयरवेल सॉन्ग व समीक्षा, अनन्या, सोनाक्षी, एकता, राज, आदर्श, शुभम, आयुष आदि के द्वारा एक्ट प्रस्तुत किया गया।कक्षा -12 के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कक्षा-11 के विद्यार्थियों द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को स्मृति चिन्ह व टाइटल भेंट कर विदाई दी गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें