बटुक ब्रह्मचारियों का भव्य'यज्ञोपवीत संस्कार';श्री सच्चा बाबा आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
नैनी प्रयागराज। संगम नगरी के अरैल, नैनी स्थित श्री सच्चा बाबा आश्रम के पावन परिसर में शुक्रवार को पूज्यपाद गुरुदेव भगवान संत श्री सच्चा बाबा जी महाराज के दिव्य सानिध्य में एक भव्य 'यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार' समारोह का आयोजन किया गया।इस धार्मिक अनुष्ठान में आश्रम में अध्ययनरत बटुक ब्रह्मचारी बड़ी संख्या में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जनेऊ धारण कर अपने आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत की।
कार्यक्रम का आयोजन संत-संघ श्री सच्चा बाबा आश्रम एवं श्री सच्चा अध्यात्म संस्कृत महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया आश्रम के महंत एवं संरक्षक स्वामी डॉ चन्द्रदेव जी महाराज ने बटुकों को मंत्र दीक्षा दी एवं बताया की यज्ञोपवीत संस्कार भारतीय संस्कृति के सोलह संस्कारों में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है, जो बालक को संयम और ज्ञान के मार्ग पर अग्रसर करता है एवं महंत जी ने बटुकों को आशीर्वाद देकर गायत्री की उपासना त्रिकाल संध्या करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बटुक ब्रह्मचारी के परिवार जन, आश्रम के अध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद महाराज,मंत्री प्रवेश ब्रह्मचारी, डॉ शत्रुघ्न ब्रह्मचारी, प्राचार्य कृष्ण ,अमित ब्रह्मचारी, संत सौरभ महाराज ,आचार्य शंभुनाथ, हरिशंकर,आचार्य वेद प्रकाश जी,आचार्य रमेशचन्द्र जी आदि उपस्थित रहे तत्पश्चात् भंडारा का आयोजन किया गया सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Comments