Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें कितनी आई गिरावट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price:  सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। सोमवार को कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई। सोना करीब 3,400 रुपये तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी के भाव में लगभग 16,000 रुपये प्रति किलो की भारी गिरावट देखने को मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 3,415 रुपये टूटकर 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें करीब 2.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 15,939 रुपये सस्ती होकर 2.49 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जिसमें लगभग छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में स्पॉट गोल्ड करीब चार प्रतिशत तक फिसल गया, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई। हालांकि करीब 12 प्रतिशत तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिकने में सफल रही। इससे पहले चांदी ने बीते 10 वर्षों की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी।

विशेषज्ञों के अनुसार हालिया गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती मानी जा रही है। दरअसल, शुक्रवार को सामने आई खबरों में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेडरल रिजर्व के चेयर के रूप में केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद डॉलर मजबूत हुआ और कमजोर डॉलर की उम्मीद लगाए बैठे निवेशकों की धारणा कमजोर पड़ गई, जिससे सोने-चांदी में बिकवाली बढ़ गई।

अफवाहों पर ना ध्यान दें लोग, अब पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन, Read More अफवाहों पर ना ध्यान दें लोग, अब पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन,

घरेलू बाजार की बात करें तो देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब 1,47,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में इसका भाव लगभग 1,47,780 रुपये और दिल्ली में 1,47,720 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

देश को महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी Read More देश को महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी

दक्षिण भारत के शहरों में सोने की कीमतें सबसे अधिक हैं। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,48,400 रुपये, हैदराबाद में 1,48,210 रुपये और बंगलूरू में 1,48,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप Read More मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के 26 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए: राजद राज्यसभा सांसद का आरोप

चांदी के भाव भी प्रमुख शहरों में ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। मुंबई में चांदी 2,66,020 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। दिल्ली में इसका भाव 2,65,560 रुपये है। वहीं चेन्नई में चांदी 2,66,790 रुपये, हैदराबाद में 2,66,440 रुपये, बंगलूरू में 2,66,230 रुपये और कोलकाता में करीब 2,65,660 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments