Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: नया साल 2026 देशभर में भीषण ठंड के साथ दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के लिए शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अधिकांश इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने और तापमान में तेज गिरावट की चेतावनी दी गई है।

IMD के अनुसार असम, मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं उत्तर राजस्थान और झारखंड के कुछ हिस्सों में 28 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 28 दिसंबर को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को कोहरे में फॉग लाइट का उपयोग करने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर

उत्तर प्रदेश में ठंड से ज्यादा कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। सुबह और दोपहर तक धूप न निकलने के कारण ठंड और बढ़ गई है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। 35 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट है, जबकि कुछ जिलों में रेड अलर्ट भी घोषित किया गया है। देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा और आसपास के इलाकों में अत्यंत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

शिकायतों के बाद भी एडीओ पंचायत हलिया पर मेहरबानी क्यों? तबादला न होने से उठ रहे सवाल Read More शिकायतों के बाद भी एडीओ पंचायत हलिया पर मेहरबानी क्यों? तबादला न होने से उठ रहे सवाल

राजस्थान में भी ठिठुरन

राजस्थान के उदयपुर और कोटा संभाग में कोहरा छाने की संभावना है। करौली, पाली, दौसा, अलवर और नागौर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जयपुर में भी पारा 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क और सर्द बना रहेगा।

मृत छात्र प्रिंस के परिजनों से मिलने सेमरी गांव पहुंचीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल, बंधाया ढांढस Read More मृत छात्र प्रिंस के परिजनों से मिलने सेमरी गांव पहुंचीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल, बंधाया ढांढस

पंजाब-हरियाणा में शीतलहर

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले का बल्लोवाल सौंखरी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा आक्रोश, लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं ग्रामीण महिलाएं Read More शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा आक्रोश, लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं ग्रामीण महिलाएं

कश्मीर में बर्फबारी के संकेत

कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस और सोनमर्ग में माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने और नए साल के आसपास बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

ओडिशा में भी ठंड का असर

ओडिशा के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। 11 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। दारिंगबाड़ी, झारसुगुड़ा और फुलबनी जैसे इलाकों में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। कुछ जिलों में 29 से 31 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

तमिलनाडु में मौसम शुष्क

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध और कुछ इलाकों में रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। नीलगिरि और कोडाइकनाल जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर अधिक रहेगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments