IAS MLA Love Story: इस महिला IAS अफसर को विधायक से हुआ प्यार, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी 

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS MLA Love Story: आपने अभी तक IAS ऑफिसर की की लव स्टोरी के बारे में बहुत सुना होगा। आईएएस टीना डाबी (IAS Tina Dabi) आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख, आईपीएस नवजोत सिमी की प्रेम कहानी काफी फ़ेमस हुई है। लेकिन केरल कैडर की आईएएस दिव्या एस अय्यर की प्रेम कहानी सबसे अलग है। जानिए आईएएस दिव्या एस अय्यर और कांग्रेस के विधायक केएस सबरीनाधन (KS Sabarinadhan) की प्यारी लव स्टोरी।

आईएएस दिव्या एस अय्यर (IAS Divya S Iyer) और केरल के एमएलए केएस सबरीनाथन (MLA KS Sabarinadhan) की प्रेम काफी अलग है। MLA KS Sabarinathan दिवंगत कांग्रेसी नेता और असेंबली स्‍पीकर जी कार्तिकेयन के बेटे हैं। सबरीनाथन मैनेजमेंट ग्रेजुएट हैं। 2015 में पिता की मृत्‍यु के बाद वह राजनीति में आए और उपचुनाव में पिता की सीट से विजयी हुए। वह 31 साल की उम्र में ही एमएलए बन गए थे।

IAS Divya S Iyer  एमबीबीएस पास  हैं। फिलहाल वह केरल कैडर में तैनात हैं। उनके पिता इसरो में ऑफिसर रहे हैं। शास्‍त्रीय संगीत पसंद करने वाली दिव्‍या 2014 बैच की ऑफिसर हैं। उनके डांस वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं। कुछ महीनों पहले उनकी अपने बेटे के साथ एक फोटो वायरल हुई थी।

जोधपुर मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग का आरोप, जूनियर छात्रों ने NMC से मांगी मदद Read More जोधपुर मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग का आरोप, जूनियर छात्रों ने NMC से मांगी मदद

IAS Divya S Iyer Husband: आईएएस दिव्या एस अय्यर और एमएलए केएस सबरीनाधन की लव स्टोरी तिरुवनंतपुरम में एक मुलाकात के बाद शुरू हुई थी। केएस सबरीनाधन ने 2007 में फेसबुक पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को 'कमिटेड' बताते हुए लिखा था- जब हम थोड़ा निकट आए तो महसूस किया कि जीवन के प्रति हमारे विचार, नजरिया और पसंद काफी हद तक एक जैसी हैं। इसलिए हमने अपने परिजनों के आशीर्वाद के साथ शादी करने का फैसला लिया है।

कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई पीईटी-2026, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा Read More कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई पीईटी-2026, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

यूपीएसएसएससी ने जारी किए भर्ती प्रक्रिया से जुड़े परिणाम, 76 बीसीजी तकनीशियन अभ्यर्थी अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह Read More यूपीएसएसएससी ने जारी किए भर्ती प्रक्रिया से जुड़े परिणाम, 76 बीसीजी तकनीशियन अभ्यर्थी अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments